3:22 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर- खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, साहिबाबाद में करता था नौकरी; जांच में जुटी पुलिस

बदायूं

खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, साहिबाबाद में करता था नौकरी; जांच में जुटी पुलिस

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद के हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आजमपुर बिसौलिया में शुक्रवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
मृतक की पहचान अभय प्रताप (26 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अभय प्रताप गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस