बदायूं
मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीएम-ई व एसपी सिटी ने शहर में किया फ्लैग मार्च
केशव गुप्ता
बदायूँ, 25 जून 2026। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। गुरुवार को एडीएम (प्रशासन) श्री अरुण कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में संयुक्त पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, एसडीएम बिसौली श्री साईं अश्रित शखमुरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस श्री हरेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती ज्योति सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

