बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बिसौली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर आम जनमानस एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
भ्रमण के दौरान सांसद आदित्य यादव जी ग्राम सुरैनी पापड़ी पहुंचे, जहां विगत दिनों मेंथा प्लांट हादसे में जहरीली गैस की चपेट में आने से श्री बट्टू सिंह यादव जी के दो पुत्रों के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। माननीय सांसद जी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
सांसद आदित्य यादव जी ने हादसे में जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हुए मनवीर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। इसके पश्चात सांसद श्री आदित्य यादव जी ने रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम पिसनहारी निवासी श्री खुर्शीद खां के दो मासूम पुत्रों के असामयिक निधन की सूचना पर उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार का दुःख साझा करते हुए अपनी एवं माननीय सांसद जी की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही हादसे में गंभीर रूप से घायल पुत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधानसभा क्षेत्र बिसौली के भ्रमण के दौरान सांसद जी ने आम जन एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वह सदैव जनता के बीच रहकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।


इस अवसर पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष श्री आशीष यादव, विधायक श्री हिमांशु यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील यादव, श्री फखरे अहमद शोवी, श्री सुरेंद्र यादव, श्री सतीश प्रेमी, श्री सुरेंद्र सागर, श्री खजाना देवी, श्री महेंद्र प्रताप, श्री मोर सिंह पाल, श्री राजेंद्र गुरु सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

