10:19 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता 26 जून को बदायूं पहुंचेंगे

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता 26 जून को बदायूं पहुंचेंगे

बदायूं। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता 26 जून 2026 को अपने शासकीय आवास राजभवन कॉलोनी, लखनऊ से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर आगरा एक्सप्रेसवे एवं गंगा एक्सप्रेसवे मार्ग से होते हुए दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गेस्ट हाउस, बदायूं पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्प विश्राम के उपरांत वह जनपद बदायूं में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

27 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बदायूं में स्थानीय नागरिकों से भेंट एवं वार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से जनपद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

28 जून को प्रातः 7 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बदायूं से हाथरस के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 6 बजे हाथरस से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

इस संबंध में जानकारी राज्य सूचना आयुक्त के ओएसडी शुभम अग्रवाल द्वारा दी गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस