राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. (पीसीएम) प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्राओं के हित को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम मेरिट सूची की काउंसलिंग तिथि को बढ़ाकर *27 जून 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक* कर दिया गया है। प्रथम मेरिट सूची में चयनित छात्राओं को निर्धारित समय तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके पश्चात उन्हें पुनः अवसर नहीं दिया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने यह भी अवगत कराया है कि रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रथम चरण की *द्वितीय मेरिट सूची 27 जून 2026 को सायं 5:00 बजे* जारी की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, *26 जून 2026 को मुहर्रम अवकाश* होने के कारण द्वितीय चरण के अंतर्गत बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. (पीसीएम) प्रथम वर्ष में नवीन प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया अब *27 जून 2026 से 01 जुलाई 2026* तक संचालित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपने आवेदन पत्र महाविद्यालय में जमा कर सकते हैं।
महाविद्यालय की प्रशासनिक प्रभारी प्राचार्य ने सभी छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों एवं समय का ध्यान रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया समय से पूर्ण करें तथा नवीन प्रवेश के लिए आवेदन पत्र निर्धारित अवधि में अवश्य जमा करें।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com