6:00 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली के डॉ. नवल किशोर गुप्ता: स्वास्थ्य जगत के युगपुरुष को एस्सेल स्कूल की श्रद्धांजलि

बरेली के डॉ. नवल किशोर गुप्ता: स्वास्थ्य जगत के युगपुरुष को एस्सेल स्कूल की श्रद्धांजलि।

उझानी-बदांयू 25 जून।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलने वाले गंगाशील ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एवं संस्थापक डॉ. नवल किशोर गुप्ता का दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे।

1965 में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से MBBS करने के बाद डॉ. गुप्ता ने बरेली में निजी प्रैक्टिस शुरू की। उनका सपना था कि अत्याधुनिक इलाज आम आदमी तक पहुंचे। इसी सोच के साथ 1979 में उन्होंने बरेली का पहला निजी नर्सिंग होम ‘शील मैटरनिटी एवं नर्सिंग होम’ स्थापित किया।

1989 में उन्होंने पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड का पहला मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाकर इतिहास रच दिया। इसके बाद गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग, गंगाशील ब्लड बैंक और बरेली का पहला ट्रॉमा सेंटर भी स्थापित किया।

डॉ. गुप्ता हमेशा कहते थे: “स्वास्थ्य केवल उपचार नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का सम्मानजनक अधिकार है।” इसी भावना से गंगाशील समूह आज यूपी, उत्तराखंड समेत लाखों लोगों के भरोसे का नाम बन गया है।

पांच दशकों तक चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय रहकर उन्होंने हजारों डॉक्टरों और नर्सों को प्रेरित किया। डॉ. गुप्ता उझानी निवासी उद्योगपति कोशल किशोर मूंदड़ा एवम् मिथलेश माहेश्वरी के समधी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शालिनी माहेश्वरी के ससुर थे।

उनकी दूरदृष्टि और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल समेत पूरे क्षेत्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.