छाता, जल, घड़ा एवं शरबत का दान महापुण्य का कार्य है – पंडित सुधीर मिश्रा
बदायूं। सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मास की निर्जला (भीमसेनी) एकादशी के पावन अवसर पर धूप से व्याकुल राहगीरों को शीतल शरबत का वितरण किया गया।
प्रातः 9:00 बजे मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। इसके उपरांत भगवान को बेसन के लड्डू एवं शीतल शरबत का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शरबत का वितरण कराया गया।
इस अवसर पर पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया कि निर्जला एकादशी के दिन व्रत रखकर छाता, घड़ा, शीतल जल एवं शरबत का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। ऐसा करने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है तथा उन्हें महापुण्य की प्राप्ति होती है।
शरबत वितरण व्यवस्था में साहिल मिश्रा, अनमोल शर्मा, अंकित वर्मा, राहुल गुप्ता, प्रिंस वर्मा एवं अमन पंडित का विशेष सहयोग रहा।


इस अवसर पर प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, कन्हैया मिश्रा, वंश मिश्रा, शिवम देवल, अमन मौर्य, ध्रुव देवल सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

