3:23 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

लालपुल मुक्ति धाम गेट के पास डबल डेकर और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर, पिछली सीट पर फंसी महिला को लोगों ने सुरक्षित निकाला

बदायूं

लालपुल मुक्ति धाम गेट के पास डबल डेकर और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर, पिछली सीट पर फंसी महिला को लोगों ने सुरक्षित निकाला

केशव गुप्ता

बदायूँ के लालपुल स्थित मुक्ति धाम (श्मशान भूमि) गेट के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होते-होते बड़ा चमत्कार बन गया। डबल डेकर बस और रोडवेज बस की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला बस की पिछली सीट पर बुरी तरह फंस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन महिला की सांसें सलामत रहीं। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना को देखकर हर किसी की जुबान पर यही शब्द थे—”जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।”
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल भी पहुंच गए तथा स्थिति को नियंत्रित किया। महिला की जान बचने को लोग ईश्वर की कृपा और चमत्कार बता रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस