यूपी टीएसयू टीम ने सीएचसी बिल्सी का किया निरीक्षण
बिल्सी। उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (टीएसयू) की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
टीम ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
सीएचसी प्रभारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम को विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

