सांसद आदित्य यादव का बिल्सी में तूफानी दौरा, PDA पंचायत में उमड़ी भीड़
बदायूं से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। इस दौरान बमेढ़ गांव में आयोजित PDA पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। ग्रामीणों ने सांसद का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं सांसद ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
वीओ:
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के बमेढ़ गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में पहुंचे बदायूं सांसद आदित्य यादव का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के स्थापना सदस्य रहे स्वर्गीय सोबरन सिंह यादव के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और दुख व्यक्त किया।
इसके बाद सांसद आदित्य यादव ने पालिका सदस्य अजीत गुर्जर की दादी के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, प्रेमपाल सिंह यादव, सर्वेश यादव और उदयवीर शाक्य समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिल्सी विधानसभा में सांसद आदित्य यादव के इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला, वहीं PDA पंचायत में लोगों ने अपनी बात सांसद के सामने रखी।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
