बदायूँ में सोनू मेडिकल स्टोर के स्वामी प्रतिष्ठित व्यवसायी सोनू मनचंदा ने बरेली रोड पर बन रही कालोनी ग्लोबल सिटी में 2 मकान 2023 में लिये थे आज तक उनके मकानों का कार्य पूर्ण नही किया गया सोनू के मुताबिक वह अब तक मकानों का लगभग 50 लाख रुपये दे चुके हैं,मकान पूर्ण कराने और मूलभूत सुविधाओं की जब उन्होंने कंपनी वालो को कहा तो कंपनी के कर्मचारी अभिषेक ने उन्हें कालोनी के ग्रुप पर गालियां लिखी और धमकी दी कहा कि अभी आपका कोई मकान यहाँ नही है,परेशान सोनू मनचंदा ने मामले की शिकायत रेरा समेत मुख्यमंत्री पोर्टल और सिविल लाइंस थाने में की है।
दरसल पूरा मामला बरेली रोड पर बन रही पाश कालोनी ग्लोबल सिटी से जुड़ा हुआ है,यहाँ पर 2 मकान मेडिकल स्टोर व्यवसायी सोनू मनचंदा ने बुक किये थे जिनके एवज में लगभग 50 लाख रुपये बैंक के थ्रू उन्होंने कंपनी को पेमेंट भी कर दिया जब सोनू मनचंदा रविवार के दिन साइड पर गये तो उन्होंने देखा कि उनके मकान में अभी तक कोई खास काम नही हुआ है बही दूसरी तरफ मकान में टूटी फूटी लकड़ी और बुरादा भरा हुआ है,इसकी शिकायत जब उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारी अभिषेक से की तो उन्होंने कहा पहले बकाया बचा पूरा पेमेंट करो फिलहाल तुम्हारा कोई मकान यहाँ नही है,कालोनी का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना हुआ है जिस पर सोनू ने जब इस मामले को उठाया तो कई सारे और लोगों ने जिन्होंने यहाँ मकान लिया हुआ है मूलभूत सुभिधाओं के ना होने की बात कही इसी से बौखलाए कर्मचारी अभिषेक ने कालोनी ग्रुप पर ही सोनू को गन्दी गन्दी गालियाँ लिखी और देख लेने की धमकी दी,जिसके बाद सोनू ने मामले की शिकायत रेरा समेत मुख्यमंत्री पोर्टल और सिविल लायंस थाने में की है सोनू का कहना है कि कालोनी मालिक ने अभी तक मूलभूत सुभिधाये भी नही दी हैं और चारसौ बीसी करके रुपया भी हड़पने की साजिश मेरे साथ की जा रही है,कर्मचारी अभिषेक लगातार धमका रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

