पंजाबी समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड बदायूं द्वारा लखनऊ में चल रहे एनीमेशन सेंटर में कोचिंग कर रहे 16 छात्र-छात्राओं के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा गुरुद्वारा जोगीपुरा हाल में की गई जिसमें 1 मिनट का मौन धारण करके परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को परमपिता अपने चरणों में निवास दें और पीछे उनके परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें श्री अशोक खुराना ने अपने विचार रखे एवं कहा कि
*कोचिंग सेंटर में आग से कितने बुझे चिराग
इस घटना से सीख लें हम सब जाय जाग*
आज की शोक सभा में पंजाबी समाज सेवा समिति के श्री बिनी नारंग गुरदीप सिंह जगजीत वोहरा श्री अशोक नारंग हरीश बजाज नानक रूपेंद्र सिंह अनिल जटवानी उमेश अरोरा ओम कोचर नवनीत सिंह दुआ विकास आहूजा देवेंद्र ढींगरा परविंदर सिंह के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना जगदीश नारंग जॉनी नारंग आदि उपस्थित हुए


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

