बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. (पीसीएम) प्रथम वर्ष प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की आवेदन प्रक्रिया 26 जून से
बदायूं, 23 जून 2026। राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं की प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. (पीसीएम) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया संचालित है। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया हेतु दिनांक 26 जून 2026 से पुनः आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
प्रवेश की इच्छुक छात्राओं को महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल mjpruadm.samarth.edu.in पर पंजीकरण करने के साथ-साथ महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल onlinegmdc.in पर भी आवेदन करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय पंजीकरण प्रपत्र एवं महाविद्यालय प्रवेश आवेदन पत्र संयुक्त रूप से महाविद्यालय में जमा किए जाएंगे।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. (पीसीएम) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण के आवेदन पत्र 26 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
प्राचार्य ने सभी इच्छुक छात्राओं से निर्धारित अवधि में दोनों पोर्टलों पर पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, जिससे प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

