बदायूं। शहर के भगवान परशुराम चौक से कचहरी जाने वाले मार्ग पर मंदिर का विशालकाय पेड गिरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।
परशुराम चौक के पास कोर्ट जाने वाले मार्ग पर स्थित मंदिर का पीपल का बृक्ष रात्रि मेँ गिर गया.
मॉर्डन गेस्ट हाउस के सामने मंदिर मेँ पीपल का पेड़ है जो कि रात में 11 बजे के आस -पास अचानक गिर गया. रात का समय होने के कारण किसी भी तरह का नुकसान होने की सूचना नहीं है. यदि यह पेड़ दिन में गिरता तो नुकसान हो सकता क्यों कि यह अति व्यस्त रोड है. यह सडक अस्पताल और कोर्ट के लिए जाती है.
पेड़ गिरने के बाद पूरे छेत्र की बिजली ठप्प हो गई. भीषण गर्मी में लोग बिजली न होने से रात्रि भर सो न सके.
पेड़ गिरने से एक तरफ का रोड बंद हो गया जिससे यातायात बाधित हो रहा है एवं जाम की स्थिति हो गई है.





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

