कछला गंगा घाट पर बदायूं-कासगंज पुलिस का साझा पहरा: गंगा दशहरा पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर।
बदायूं 23 जून।
गंगा दशहरा पर कछला गंगा घाट पर उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए बदायूं और कासगंज पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पिछले पर्वों पर डूबने की घटनाओं से सबक लेकर इस बार दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण करेगी।
सोमवार को सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह और सीओ कासगंज आंचल चौहान ने कछला बॉर्डर से घाट तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोरों से कछला घाट तक सुचारु आवागमन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मी तैनात होंगे। जाम वाले पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। श्रद्धालुओं को घाट तक आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए रूट प्लान तैयार। घाट क्षेत्र में गोताखोर और पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। खतरे वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।
सीओ कासगंज आंचल चौहान ने कहा कि भीड़ के दबाव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो।
निरीक्षण के दौरान सीओ यातायात सुनील अहलावत, तहसीलदार कासगंज बलवंत उपाध्याय, इंस्पेक्टर सोरों लोकेश भाटी, इंस्पेक्टर यातायात अजय कुमार सिंह समेत दोनों जिलों के कई अधिकारी मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com