12:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – महिला पतंजलि योग समिति ने शिव मन्दिर गांधी ग्राउण्ड में शरबत वितरण किया

विश्व योग दिवस के उपलक्ष में महिला पतंजलि योग समिति, हरिद्वार की इकाई ने शिव मन्दिर गांधी ग्राउण्ड में शरबत वितरण किया।

महिला पतंजलि योग समिति, बदायूं ने विश्व योग दिवस पर गांधी ग्राउण्ड के पास स्थित शिव मन्दिर पर राहगीरों को शरबत वितरण कर पुण्य अर्जित किया। शरबत वितरण का शुभारम्भ श्रीमती विमलेश कुमारी पत्नी श्री महेश चन्द्र गुप्ता, सदर विधायक ने किया। उन्होंने योग समिति द्वारा समय-समय पर इस योग के अलावा इस तरह के जन हित में सामाजिक कार्यों को कराए जाने पर भूरि-भूरि प्रशंसा की।

दीपमाला गुप्ता, रीता गुप्ता, सीमा रस्तोगी, अंजू गुप्ता को उनके शर्वत वितरण में प्रशंसनीय योगदान पर सम्मानित किया। मन्दिर को 06 कुर्सियां साधना शर्मा एवं उमा वार्ष्णेय द्वारा प्रदान करने पर श्रीमती विमलेश कुमारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी उमा वाष्र्णेय द्वारा स्मृतिचिन्ह भेट किया गया।

शर्बत वितरण में ज्योति गुप्ता, कंचन रस्तोगी, कमलेश, मुनमुन वर्मा, शैली शर्मा, श्यामा, सुनीता गुप्ता, कांति देवी, जीतू साहू, नीतू, नीलम, सीमा वैश्य, पंकज रस्तोगी, ऋषि वर्मा, गजेंद्र, रवींद्र वार्ष्णेय आदि शामिल रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस