9:43 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून 2026
राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ
राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं मिशन लाइफ के अंतर्गत एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में जीवन में प्राणायाम एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक विकास तथा संतुलित जीवनशैली का आधार भी है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए आवश्यक बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। योग अभ्यास के अंतर्गत विभिन्न आसनों जैसे वज्रासन, ताड़ासन, पद्मासन, सुखासन, उत्कटासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास कराया गया। साथ ही प्राणायाम के अंतर्गत कपालभांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा शीतली आदि का अभ्यास कराया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस