12:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में उत्साह के साथ योग दिवस मनाया

आज 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के B-4 आवास विकास बदायूं स्थित सेवा केंद्र पर बड़े उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया जिसमें सभी ब्रह्मा कुमार भाई – बहनों ने भाग लिया तथा विभिन्न प्राणायाम एवं आसनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अरुणा दीदी ने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव प्रतिदिन ज्ञान मुरली के द्वारा हम सभी की आत्मा को स्वस्थ बनाते हैं ठीक इसी तरह हमें

प्रतिदिन योगा करके अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए ।स्वस्थ शरीर

ही स्वस्थ मन का निवास होता है ।एक स्वस्थ मन शक्ति का पुंज होता हैl शक्तिशाली मन से हम जो भी संकल्प करते हैं वह निश्चित ही सफल होता है l आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास बी के मुन्नालाल शाक्य ने कराया lइस अवसर पर ओमवीर सिंह एडवोकेट ,विजय सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र पाल, बीके किरण दीदी, बीके सुरभि बीके प्रीति ,गायत्री ,रामस्वरूप सपरा, मुकेश बाबू शर्मा, लता शर्मा ,कल्याण राम देवांग आदि भाई-बहनों उपस्थित रहेl

विज्ञापन एक्सप्रेस