6:01 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

योग दिवस पर भाजपा उझानी का योग शिविर

योग दिवस पर भाजपा उझानी का योग शिविर, नगर अध्यक्ष बोले – योग को बनाएं जीवन का हिस्सा।

उझानी-बदांयू 21 जून।

योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उझानी द्वारा योग शिविर का आयोजन पंडित भगवान दास पैलेस, लिंक रोड में किया गया। योगाचार्य डॉ प्रभाकर मिश्रा ने योग के विषय में विस्तार से चर्चा कर इसकी महत्ता बताते हुए सभी को योगाभ्यास करवाया।


इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाह्न पर पूरा विश्व योग को अपना रहा है। हम सभी को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए, तभी स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।”

कार्यक्रम में नगर कार्यकारिणी के साथ डॉ आलोक गुप्ता, कमलेश वार्ष्णेय, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय , राहुल शंखधार, पं. किशन चंद्र शर्मा, संदीप सक्सेना, कार्तिक अग्रवाल, विवेक राष्ट्रवादी एवं नगर के गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों तथा महिला कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.