10:09 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सेवा के 12 साल बेमिसाल”: बदायूं डाइट में विकास प्रदर्शनी, विधायक हरीश शाक्य-महेशचंद्र गुप्ता ने कराई गोद भराई

सेवा के 12 साल बेमिसाल”: बदायूं डाइट में विकास प्रदर्शनी, विधायक हरीश शाक्य-महेशचंद्र गुप्ता ने कराई गोद भराई।

गर्भवती महिलाओं को दी सौगात, नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन, बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास।

बदायूं ,20 जून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को डाइट ऑडिटोरियम में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विधायकों ने कराई गोद भराई और अन्नप्राशन

इस अवसर पर दोनों विधायकों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और नन्हे बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। विधायकों ने बच्चों के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की मंगलकामना की।


“योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक”

विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता ही विकसित भारत के निर्माण का आधार है।

प्रदर्शनी में दिखी योजनाओं की झलक

डाइट परिसर में लगी विकास प्रदर्शनी में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास समेत कई विभागों ने स्टॉल लगाए। लाभार्थियों ने योजनाओं की जानकारी ली और पात्र लोगों का मौके पर पंजीकरण भी कराया गया।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, विभागीय कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस