7:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में मना प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस, किसानों के खातों में पहुंची 23वीं किस्त

उझानी में मना प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस, किसानों के खातों में पहुंची 23वीं किस्त।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सुना पीएम मोदी का संबोधन, बोले- किसान खुशहाल तो देश खुशहाल।

उझानी, बदायूं 20 जून ।

कृषि विज्ञान केंद्र, बड़ा पत्थर उझानी में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरक संबोधन सुना। इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का वितरण भी किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि से देश के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा।

बड़ी संख्या में जुटे किसान

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत और कृषि वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र खारी सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु मौजूद रहे।

किसानों ने एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन सुना। पीएम ने अपने संबोधन में किसान कल्याण की योजनाओं और खेती को तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया। 23वीं किस्त जारी होते ही किसानों के मोबाइल पर पैसे आने के मैसेज पहुंचने लगे, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे।

अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी

जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने किसानों को विभाग की अन्य योजनाओं जैसे बीज वितरण, फसल बीमा, सोलर पंप और ड्रोन तकनीक की जानकारी दी। डॉ. सत्येंद्र खारी ने खरीफ फसलों की उन्नत खेती के टिप्स दिए।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि बदायूं के किसान मेहनती हैं। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस