12:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कुएं में गिरे गौवंश को ग्रामीणों और पुलिस ने बचाया, एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान

कुएं में गिरे गौवंश को ग्रामीणों और पुलिस ने बचाया, एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदायूं । थाना क्षेत्र के गांव बनेई में शुक्रवार को एक निराश्रित गौवंश अचानक गांव के एक पुराने कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल ग्राम प्रधानपति जमशेद अली और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ग्राम प्रधानपति तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रस्सियों और अन्य संसाधनों की मदद से गौवंश को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया गया। बचाव कार्य के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने सहयोग किया।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौवंश को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया। बाहर आते ही गौवंश सुरक्षित अवस्था में गांव से निकलकर जंगल की ओर चला गया।

ग्रामीणों ने बचाव अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों, ग्राम प्रधानपति और सहयोग करने वाले सभी लोगों की सराहना की। उनका कहना था कि समय रहते राहत कार्य शुरू होने से गौवंश की जान बच गई, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन एक्सप्रेस