3:23 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

गिरधारी सिंह राठौर के सानिध्य में 21 जून को विश्व योग दिवस की तैयारियां

गिरधारी सिंह राठौर के सानिध्य में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के लिए ऑडीटोरियम प्रांगण बदायूँ में नियमित चल रही योग कक्षा में निर्धारित प्रोटोकाल के अनुरूप लगभग एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज सदर विधायक महेश चन्द्र गप्ता द्वारा प्रातः 5ः15 बजे योग कक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समस्त योग साथियों को प्रोत्साहित किया एवं अपने उद्बोधन में बताया कि भारत, योग के माध्यम से विश्वगुरू बन चुका है। नियमित योग करते रहेंगे तभी स्वस्थ रह पायेंगे। 21 जून को माननीय प्रधानमंत्री जी एवं स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण विश्व में जिसमें 47 इस्लामिक देशों का भी समर्थन प्राप्त है, के द्वारा वृहद योग दिवस मनाया जायेगा। विधायक जी द्वारा बताया गया कि स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ भारत का भी निर्माण करना है। योग में माता बहनो का बहुत बड़ा योगदान है यदि योग के माध्यम से हमारी माता बहने स्वस्थ होंगी तो हमारा पूरा परिवार स्वस्थ होगा एवं विचार भी स्वस्थ रहेंगे। जो माताऐं बहने प्रातः 5ः00 बजे योग कक्षा में नियमित उपस्थित हो जाती है उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व श्री भीमसेन सागर, डा0 जुगल किशोर डा0 आर0पी0 सिंह आदि के द्वारा माननीय विधायक जी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री सतीश चन्द्र सिंह, नरेश पाल गुप्ता योगेन्द्रपाल केसी पाल, आवेश पाल, संजीव चौहान, रामबहादुर, त्रिवेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार लवली चौहान, प्रवेश चौहान, शान्ती, अनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस