3:22 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी से दवा लेकर लौट रहे युवक की घंटाघर चौराहे पर गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

उझानी से दवा लेकर लौट रहे युवक की घंटाघर चौराहे पर गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम।

उझानी, बदायूं 19 जून।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी 38 वर्षीय महीपाल की शुक्रवार को नगर के घंटाघर चौराहे पर अचानक गिरने से मौत हो गई। वह पत्नी और दो मासूम बेटियों के साथ दवा लेने उझानी आया था।

जानकारी के मुताबिक महीपाल पुत्र भगवान दास अपनी पत्नी निर्मला, 5 वर्षीय बेटी नैना और 3 वर्षीय इच्छा के साथ इलाज के लिए उझानी आया था। दवा लेकर वापस लौटते समय घंटाघर चौराहे पर अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल महीपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना भवानीपुर स्थित परिजनों को दे दी है।

एक झटके में परिवार का इकलौता सहारा छिन जाने से पत्नी निर्मला और दोनों मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस