अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा’ के संकल्प के साथ आज बिल्सी स्थित मंडी समिति गेस्ट हाउस में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र से आए नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जनता दर्शन में बिजली, पानी, सड़क, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना एवं पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से रखी गईं।
विधायक श्री हरीश शाक्य ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर त्वरित एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जनहित के विषयों पर संवेदनशीलता बरतना हमारी प्राथमिकता है।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को न्याय का लाभ अविलंब प्रदान किया जाए।
कोई भी फरियादी निराश होकर न लौटे।




उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनता की समस्या ही हमारा समाधान है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

