।
परिवार में शोक, पुलिस जांच में जुटी, मानसिक तनाव पर बात करना जरूरी: विशेषज्ञ।
बदांयू 19 जून।
थाना उसहैत क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर पुख्ता गांव में शुक्रवार दोपहर 11वीं की छात्रा रागिनी, 18 वर्ष, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सुबह रागिनी का अपनी छोटी बहन से कपड़ों को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद वह गुस्से में अपने कमरे में चली गई।
कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मनोचिकित्सकों का कहना है कि गुस्सा, उदासी या तनाव के पलों में लिया गया एक गलत फैसला पूरे परिवार को जीवनभर का दर्द दे जाता है। किशोर उम्र में भावनाएं बहुत तीव्र होती हैं। माता-पिता बच्चों से खुलकर बात करें। छोटी बात को बड़ा न बनने दें।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

