3:23 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

कछला हादसे से बिखरे परिवारों को मिला सरकार का सहारा, विधायक हरीश शाक्य ने नम आंखों से सौंपे 2-2 लाख के चेक

कछला हादसे से बिखरे परिवारों को मिला सरकार का सहारा, नम आंखों से सौंपे 2-2 लाख के चेक।

उझानी-बदांयू 18 जून।

कल बरेली मथुरा हाइवे पर कछला के गांव मुरावन नगला की महिलाओं की सड़क पर हुए भीषण हादसे ने 6 परिवारों की खुशियां छीन लीं। आज जब विधायक हरीश शाक्य मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेक लेकर उन घरों में पहुंचे तो हर आंख नम थी और हर दिल बोझिल। मृतक महिलाओं के परिजनों में रामवीर व गंगाधर पुत्र रामचंद्र, डाल सिंह पुत्र सुमेरी, भोजराज व वीरपाल पुत्र डाल सिंह और इंस्पेक्टर पुत्र सुरेश को शासन की ओर से विधायक ने दो-दो लाख के चेक सोंपे।

विधायक हरीश शाक्य सरकार ने पीड़ित परिवारों का दुख बांटते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रत्येक परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। चेक थामते परिजनों की रुलाई फूट पड़ी। जनप्रतिनिधियों ने ढांढस बंधाते हुए कहा, “दुख की इस घड़ी में सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।”

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवारों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस मौके पर चेयरमैन नगर पंचायत कछला जगदीश लोनिया, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, तहसीलदार दीपक गंगवार, मंडल अध्यक्ष मोहित तोमर, ज्ञानेन्द्र सिंह, मोहित शर्मा (गुरु), नवनीत शाक्य, सभासद अमित श्रीवास्तव, लक्ष्मण कश्यप, पवन कश्यप, राजपाल सिंह, वीरेन्द्र कश्यप, गुरु शर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस