उझानी -कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने परखीं तैयारियां हाइवे का निरीक्षण।
उझानी-बदांयू 18 जून।
आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में आज दोपहर डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा और एसडीएम मोहित कुमार ने बदायूं से कछला गंगा घाट तक हाइवे का स्थलीय निरीक्षण किया।
रोड सेफ्टी और ट्रैफिक पर खास फोकस


अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर रोड सेफ्टी व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों का गहन परीक्षण किया। मार्ग पर संभावित व्यवधानों को चिन्हित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि
डीएम अवनीश राय ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन हमारी पहली प्राथमिकता है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस बल को यात्रा मार्ग पर 24 घंटे सतर्क रहने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, बिजली और नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

