बदायूं
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से SSP अंकिता शर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं एवं पुलिस कार्यालय में उपस्थित फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतों पर चर्चा करते हुए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की और लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

