9:47 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- पुरानी रंजिश में महिला व बेटी को पीटा, नाक की लौंग तक छीनी: चार पर केस दर्ज

पुरानी रंजिश में महिला व बेटी को पीटा, नाक की लौंग तक छीनी: चार पर केस दर्ज।

बिल्सी, बदायूं 16 जून ।

बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम नाई पिंडरी में बीते दिवस सुबह पुरानी कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। गांव के ही चार लोगों ने घर में घुसकर महिला व उसकी बेटी को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और हाथापाई में उसकी नाक की सोने की लौंग भी गुम हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम नाई पिंडरी निवासी अंगूरी देवी पत्नी पदम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जून को सुबह करीब 9 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही टीटू, पवन पुत्रगण भूप सिंह, नीरज पत्नी टीटू व भूप सिंह पुत्र अयोध्या प्रसाद उसके घर पर आ धमके। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर सभी ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

अंगूरी देवी के अनुसार जब उसकी बेटी वसुंधरा उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में अंगूरी देवी को गंभीर चोटें आई हैं। हाथापाई के दौरान उसकी नाक की सोने की लौंग भी कहीं गिरकर गुम हो गई।

पीड़िता की तहरीर पर बिल्सी पुलिस ने टीटू, पवन, नीरज व भूप सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना से गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द कार्रवाई होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस