।
ईओ बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’, चालक बोले- ‘जगह नहीं तो गाड़ी कहां ले जाएं?’।
—
उझानी, बदायूं 15 जून ।
उझानी में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। MRF सेंटर में जगह न होने से कूड़े से लदे नगर पालिका के वाहन सोमवार को पालिका परिसर में ही खड़े हो गए। चालकों का कहना है कि जब MRF सेंटर ने कूड़ा लेने से मना कर दिया तो मजबूरी में गाड़ियां परिसर में खड़ी करनी पड़ीं।
नगर में कूड़ा निस्तारण की समस्या महीनों से जस की तस है। 8-10 दिन बाद जब इधर-उधर गड्ढों में कूड़ा डाला जाता है तो गंदगी और बदबू से परेशान नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ता है। नाराज लोग कूड़ा वाहनों के चालकों को ही खदेड़ देते हैं। चालक जान बचाकर भागते हैं।
जब इस बारे में ईओ नगर पालिका मणी सैनी से बात की गई तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। बोले- “मेरी जानकारी में नहीं है, मालूम कर समस्या समाधान की कोशिश करेंगे।” सवाल ये है कि नगर की सबसे बड़ी समस्या से ईओ ही बेखबर हैं तो समाधान कौन करेगा?
अगर यही सिथ्ति कुछ दिन रही तो कूड़ा न उठने से मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर लग जाऐगे। बरसात से पहले ही लोगों का बदबू और गंदगी से बुरा हाल हो जाएगा। मक्खी-मच्छर पनपने से लोगों को डायरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का डर सता रहा है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

