12:33 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जनपद बदायूं की मिशन शिक्षण संवाद टीम ने नवागत बीएसए का किया भव्य स्वागत

जनपद बदायूं की मिशन शिक्षण संवाद टीम ने नवागत बीएसए का किया भव्य स्वागत

जनपद बदायूं की मिशन शिक्षण संवाद कोर टीम द्वारा नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदरणीय नवीन कुमार सर का बुके प्रदान कर, माल्यार्पण कर एवं पटुका पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। सर्वप्रथम मिशन शिक्षण संवाद जनपद बदायूं के एडमिन सचिन सक्सेना द्वारा कोर टीम के समस्त सदस्यों का परिचय कराया गया एवं मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा निःशुल्क एवं निस्वार्थ भाव से शिक्षा के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों को विस्तारित रूप से अवगत कराया। तत्पश्चात मिशन शिक्षण संवाद द्वारा जनपद स्तर पर छात्रों के हितार्थ किए जा रहे उत्कृष्ट शैक्षिक प्रयासों के स्तंभ TLM, दैनिक योग,काव्यांजलि आदि की बुकलेट भेंट की गई। अमित बाबू द्वारा मिशन शिक्षण संवाद परिचय का प्रारूप विवरण बीएसए सर को भेंट किया गया। इसके पश्चात आदरणीय बीएसए सर द्वारा मिशन शिक्षण संवाद टीम द्वारा किए जा रहे सार्थक एवं उत्कृष्ट शैक्षिक प्रयासों को सराहा गया एवं आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहने हेतु प्रेरित करते हुए कुशल मार्गदर्शन किया गया। मिशन शिक्षण संवाद टीम द्वारा भविष्य की कार्ययोजना आदरणीय सर के समक्ष रखी गई जिस पर सर द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया। इस शिष्टाचार भेंट हेतु अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद टीम द्वारा आदरणीय बीएसए सर का आत्मीय आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद टीम के एडमिन सचिन सक्सेना , टेक्निकल टीम से सुशांत सक्सेना , ओमेंद्र प्रताप सिंह , अमित बाबू ,पवन भारती,चंचल उपाध्याय , विद्या यादव, सना, तलत अंसारी, सहित समस्त कोर टीम की सराहनीय उपस्थिति रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस