1:38 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

हेलमेट बना जान का रक्षक: बदायूं में कुत्ते को बचाने में टकराईं पुलिस की 3 बाइकें, 5 पुलिसकर्मी घायल।

बदायूं

हेलमेट बना जान का रक्षक: बदायूं में कुत्ते को बचाने में टकराईं पुलिस की 3 बाइकें, 5 पुलिसकर्मी घायल।

बदांयू 15 जून।

बिनावर थाने से गंगास्नान ड्यूटी पर जा रहे पांच पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ।

तीनों बाइकों पर सवार सिपाही सावन दांगी, रोशन कुमार, अंकुर और महिला सिपाही आरती व हिमांशी चौधरी उसहैत के अटैना गंगा घाट जा रहे थे। रास्ते में अचानक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पहली बाइक अनियंत्रित होकर फिसली और पीछे चल रही दो बाइकें भी आपस में टकरा गईं।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक जांच में सभी की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि सभी ने हेलमेट पहन रखे थे। इसी वजह से उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। उनका कहना है कि यदि हेलमेट नहीं होते तो सिर में चोट लगने से जान भी जा सकती थी। हेलमेट की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस