हाजरा मोड़ पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उसावां (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र के हाजरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत सड़क से कई मीटर दूर जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान विवेक कुमार (32) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी रामनगर वर्गारा, थाना परौर, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद वे शव को अपने साथ घर ले गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

