6:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SSP अंकिता शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SSP अंकिता शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं एवं पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के लिए उपस्थित फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान अधिकारियों को शिकायतों की नियमित समीक्षा कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस