8:35 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: कल्याण सिंह चौक का होगा कायाकल्प, मंत्री एके शर्मा ने PWD को दिए मरम्मत के सख्त आदेश

उझानी: कल्याण सिंह चौक का होगा कायाकल्प, मंत्री ए.के. शर्मा ने PWD को दिए मरम्मत के सख्त आदेश।

उझानी-बदांयू 10 जून।

नगर उझानी के बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर पिछले कई वर्षों से हो रहे जलभराव और लगातार हो रहे हादसों से जल्द ही जनता को राहत मिलने वाली है। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग, बदायूँ को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।

मंत्री ने अपने पत्र द्वारा अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बदायूँ को निर्देशित किया है। पत्र में उल्लेख है कि नगर उझानी निवासी सर्वेश कुमार शर्मा की शिकायत के अनुसार कल्याण सिंह चौक के आसपास जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद उझानी से लेकर लोक निर्माण विभाग तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मंत्री शर्मा ने पत्र में लिखा है कि उनके संज्ञान में आया है कि इस स्थान को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 530-बी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत उन्होंने अपेक्षा की है कि त्वरित रूप से इस क्षेत्र में मरम्मत कार्य प्रारंभ कराकर सभी संबंधित कार्यवाही की जाए।

कल्याण सिंह चौक उझानी का व्यस्ततम चौराहा है। जलभराव के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती थी।

मंत्री के इस आदेश के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। नागरिकों का कहना है कि वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि PWD कितनी जल्दी काम शुरू करता है।

— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस