उझानी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान।
उझानी-बदांयू 9 जून।
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत मंगलवार को कोतवाली उझानी पुलिस द्वारा नगर के घण्टाघर चौराहे पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह के नेतृत्व में गठित मिशन शक्ति टीम ने यह अभियान चलाया। टीम में महिला कांस्टेबल संगीता, मनीषा और प्रीति भी शामिल रहीं।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने घण्टाघर चौराहे के साथ-साथ नगर के प्रमुख बाजारों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों व अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों का दौरा किया।
महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। बालिकाओं को विशेष रूप से साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं तत्काल डायल-112 पर कॉल करें या सीधे मिशन शक्ति टीम से संपर्क करें। पुलिस द्वारा हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

