6:11 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण संपन्न, 79.12 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

बदायूं

बदायूं में पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण संपन्न, 79.12 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को जनपद बदायूं के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निगरानी में दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रथम पाली में कुल 5,664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,460 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,204 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 78.74 रहा।
वहीं द्वितीय पाली में कुल 5,665 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4,504 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 1,161 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली का उपस्थिति प्रतिशत 79.51 दर्ज किया गया।
दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11,329 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 8,964 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार प्रथम दिवस की परीक्षा में कुल उपस्थिति प्रतिशत 79.12 रहा।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। प्रथम दिवस की आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद के सभी केंद्रों पर सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.