1:34 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

जनसुनवाई में SSP अंकिता शर्मा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं

जनसुनवाई में SSP अंकिता शर्मा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें SSP के समक्ष रखीं।
इस दौरान SSP ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। SSP ने कहा कि जनता को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस