5:26 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दुकान पर दबंगों का कब्जा, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई; पीड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार

बदायूं

दुकान पर दबंगों का कब्जा, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई; पीड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार

केशव गुप्ता

सहसवान (बदायूं)। विकास खंड सहसवान के पीछे स्थित हरिजन समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्मित दुकानों में से एक दुकान पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि कुछ दबंग लोगों ने उसकी आवंटित दुकान पर जबरन कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम परसोना निवासी स्वर्गीय शिशुपाल पुत्र पीत्तम के नाम वर्ष 1987 में हरिजन समाज कल्याण विभाग द्वारा दुकान संख्या-5 आवंटित की गई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उक्त दुकान पर वर्षों से उनका अधिकार रहा है, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
महिला का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत जिलाधिकारी बदायूं, उपजिलाधिकारी सहसवान, थाना सहसवान, तहसील समाधान दिवस तथा जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से पीड़ित महिला लगातार अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है।
पीड़िता ने प्रशासन से कब्जा हटवाकर दुकान का स्वामित्व दिलाने तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाना चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.