सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
कुर्मी क्षत्रिय धर्मशाला कमेटी की बैठक में एक हाल का निर्माण एवं कमेटी का खाता खुलवाने का प्रस्ताव हुआ पारित।
कछला गंगा घाट के निकट स्थित कुर्मी समाज की प्राचीन कुर्मी क्षत्रिय धर्म शाला की कमेटी की एक बैठक रविवार को दातागंज रोड रेलवे फाटक के निकट कैलाश सिंह उर्फ़ बाबाजी के आवस पर सम्पन्न हुई जिसमें जिले भर के कुर्मी समाज के समाज सेवी व कमेटी के पदाअधिकारियो की मौजूदगी मे कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में एक हाल जा निर्माण एवं कमेटी के नाम एक बैंक खाता खुलावाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया प्रस्ताव का सभी सदस्यों और पदा अधिकारियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया वहीं कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि कुर्मी क्षत्रिय धर्म शाला कुर्मी समाज की प्राचीन धरोहर है इसके रखरखाव का दायत्व समाज का बनता है जिसमें एक हाल का निर्माण कराया जान बहुत जरूरी है गंगा स्नान की शाम को जिले व अन्य जिले बरेली पीली भीत से श्रधालु गंगा स्नान के लिए आते जो धर्म शाला में नि शुल्क ठहरते हैँ जिसको देखते हुए यह निर्णय कमेटी ने लिया है जिससे गंगा स्नान के लिए आने बाले किसी भी श्रधालु कोई ठहरने में को असुविधा न हो।
बैठक में संदीप राठौर,अवनेश राठौर,दिलीप कुमार,रमेश चंद्र,ओमपाल सिंह पूर्व प्रधान,यश पाल सिंह,ब्रज पाल सिंह,नरेंद्र सिंह,पृथ्वीराज सिंह,प्रमोद कुमार कोषाध्यक्ष,प्रेमपाल सिंह,सर्वेश क्यमार,सुरेश सिंह,सतीश चंद्र ,वीरेंद्र सिंह,आर्येंद्र सिंह,कैलाश सिंह उर्फ़ बाबा जी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

