बदायूं
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कुंवरगांव पुलिस को मिली सफलता
केशव गुप्ता
कुंवरगांव (बदायूं)। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कुंवरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कस्बा कुंवरगांव स्थित हनुमान मंदिर के पास से दबोचा गया।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आकाश पुत्र भगवान दास निवासी अहरुइया को शनिवार शाम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

