11:07 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, इस्लामनगर पुलिस की कार्रवाई

बदायूं

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, इस्लामनगर पुलिस की कार्रवाई

केशव गुप्ता

इस्लामनगर (बदायूं)। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत इस्लामनगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को उपनिरीक्षक सन्नी चौधरी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कस्बा इस्लामनगर के मोहल्ला कुरेशियान निवासी गुड्डू पुत्र जाकिर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25(1-B)A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस