पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते रेल यात्रियों को झटका: इज्जतनगर मंडल की 17 ट्रेनें 3 घंटे तक लेट चलेगी।
उझानी-बदांयू 7 जून 2026 ।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए इज्जतनगर रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। 8, 9 और 10 जून को मंडल से गुजरने वाली 17 यात्री ट्रेनें 15 मिनट से लेकर 3 घंटे तक देरी से चलेंगी। रेलवे ने भीड़ प्रबंधन और परीक्षार्थियों को राहत देने के लिए ट्रेनों का समय बदला है।
जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका भी जाएगा।
कहां कितनी देर लगेगी?
सबसे ज्यादा असर फर्रुखाबाद-कानपुर रूट पर-
54156 फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल सवारी 3 घंटे देरी से दोपहर 12:55 बजे चलेगी।
54155 कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी 8-9 जून को 2 घंटे 25 मिनट देरी से शाम 5:50 बजे चलेगी।
15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस- 1 घंटा 35 मिनट लेट, दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी।
——–
बरेली-कासगंज सेक्शन-
55330 बरेली जं.-कासगंज सवारी गाड़ी शाम 6:10 बजे मिलेगी, 45 मिनट लेट।
15061 कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेस- शाम 6:00 बजे, 40 मिनट देरी से चलेगी।
55307 कासगंज-रामनगर सवारी- बदायूं-बरेली के बीच 50 मिनट खड़ी रहेगी।
मथुरा-अछनेरा रूट के यात्री ध्यान दें-
05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष, 2 घंटे लेट, मथुरा से शाम 6:20 बजे चलेगी।
55332 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी मथुरा से 1 घंटा 40 मिनट देरी से दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी।
——
पीलीभीत जाने वाले भी रहें अलर्ट।
75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू- 40 मिनट लेट, शाम 6:10 बजे रवाना होगी।
75302 टनकपुर-पीलीभीत डेमू, पीलीभीत में 35 मिनट रुकने के बाद शाम 6:00 बजे चलेगी।
रेल प्रशासन ने साफ किया है कि यह बदलाव अस्थायी है और सिर्फ परीक्षा के तीन दिनों तक लागू रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि घर से निकलने से पहले NTES ऐप या 139 पर ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पर इंतजार न करना पड़े।
पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते हर साल ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। इस बार रेलवे ने पहले से ही समय बदलकर बड़े अव्यवस्था से बचने की कोशिश की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

