12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं की उभरती हुई मध्यम तेज गेंदबाज कुमारी तनिष्का राणा यूपीसीए के क्रिकेट ट्रायल मैच में अंडर 15 में प्रतिभाग करेंगी

बदायूं की उभरती हुई मध्यम तेज गेंदबाज कुमारी तनिष्का राणा यूपीसीए के क्रिकेट ट्रायल मैच में अंडर 15 आयु वर्ग में प्रतिभाग करेंगी।
बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया यू.पी.सी.ए अंडर 15 आयु वर्ग के लिए क्रिकेट ट्रायल मैच 9 जून को प्रातः 8:00 बजे से कमला क्लब कानपुर में खेले जाएंगे। क्रिकेट ट्रायल में बदायूं की एकमात्र महिला क्रिकेट खिलाड़ी तनिष्का राणा का चयन किया गया है।अपनी गेंद की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से फेकती हैं। यह कक्षा 8 की छात्रा हैं, इनकी लंबाई 5 फीट 1 इंच है तनिष्का राणा नेकपुर निवासी आकाश राणा की पुत्री है, इनके पिता जी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं , उनकी इच्छा है यह बदायूं का नाम रोशन करें इन्होंने सीबीएसई इंडिया गेम्स में 28 अप्रैल से 3 मई तक हरियाणा के रोहतक में अंडर 17 आयु वर्ग में क्रिकेट गर्ल्स टूर्नामेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसजीएफआई में ब्रांज मेडल गेंदबाजी में हासिल किया। संगठन के अध्यक्ष ने इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस