2:30 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सूरज का तांडव: सुबह 7 बजे से झुलसा रही लू, सड़कें सूनीं, पारा 40 पार

उझानी में सूरज का तांडव: सुबह 7 बजे से झुलसा रही लू, सड़कें सूनीं, पारा 40 पार।

अगले 5 दिन ‘फायर अलर्ट’, रात भी नहीं दे रही राहत।

उझानी, बदायूं 7 जून 2026।

जून में गर्मी ने उझानी में अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। रविवार सुबह 7 बजे ही सूरज ने तेवर ऐसे दिखाए कि 9 बजते-बजते सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर 1 बजे थर्मामीटर 40.2°C पर अटका था और सड़क का डामर पिघलने लगा। लू के गर्म थपेड़े चेहरे पर चिंगारी की तरह लग रहे हैं।

बाजार में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा

दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली-मथुरा हाईवे से लेकर स्टेशन रोड, कछला रोड, बिल्सी रोड तक सन्नाटा पसर गया। जो निकला, सिर पर गीला गमछा और हाथ में छाता लेकर निकला। ठेले वाले तक दोपहर में नीम की छांव ढूंढते दिखे। रात का पारा भी 29.8°C से नीचे नहीं सरका। AC-कूलर भी अब ‘हॉट एयर ब्लोअर’ बन गए हैं।

मौसम बैज्ञानिकों के मुताबिक उझानी-बदायूं में 12 जून तक लू का ‘रेड अलर्ट’ है। अधिकतम तापमान 45°C छू सकता है। 13 जून के बाद पुरवा हवा चलने से हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन मानसून को अभी 18-20 जून तक इंतजार करना पड़ेगा।

CHC उझानी के डॉ. सर्वेश कुमार बोले, ‘हीट स्ट्रोक चल रहा है दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना मतलब मौत को दावत। नींबू-पानी, बेल शरबत, ORS घोल पीते रहें। सूती सफेद कपड़े पहनें। बच्चे-बुजुर्ग को तो बिल्कुल न निकलने दें।’

दिन में 4-5 लीटर पानी, छाछ, कच्चे आम का पना पीऐ । घर से निकलें तो सिर ढकें। खाली पेट धूप में न जाएं। चाय-कॉफी, तला-भुना और शराब से बचें। क्योंकि अभी मानसून दूर है और सूरज सिर पर सवार है। सावधानी ही बचाव है, वरना लू माफ नहीं करेगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस