8:04 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में 6 साल की बच्ची के अपहरण का मामला: आरोपी विजय पर चार्जशीट दाखिल, CCTV फुटेज बना अहम सबूत

उझानी में 6 साल की बच्ची के अपहरण का मामला: आरोपी विजय पर चार्जशीट दाखिल, CCTV फुटेज बना अहम सबूत।

उझानी-बदांयू 7 जून।

उझानी में शादी समारोह से 6 साल की बच्ची को बदनीयती से ले जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी विजय के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस जांच में CCTV फुटेज, चश्मदीद गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों से साफ हुआ कि आरोपी बच्ची को गलत इरादे से उठाकर ले गया था।

घटना 10 फरवरी 2026 की रात उझानी कोतवाली क्षेत्र की एक धर्मशाला की है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में आई थी। देर रात जयमाला के दौरान परिजन उसे कमरे में सुलाकर कार्यक्रम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद कमरे में बच्ची न मिलने पर हड़कंप मच गया।

सूचना पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर तलाश शुरू की। करीब 40 मिनट बाद बच्ची को रामलीला मैदान के पास सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने धर्मशाला और आसपास के CCTV कैमरे खंगाले।

फुटेज में कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय बच्ची को ले जाता दिखा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और 17 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विवेचना अधिकारी प्रवीण चौहान के अनुसार, CCTV फुटेज, मौके पर मौजूद लोगों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की बदनीयती साबित हुई। सभी साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

अब इस मामले की अगली सुनवाई न्यायालय में होगी। बच्ची के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.