बदायूं
हंगामा कर रहे तीन भाइयों पर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग में भेजे गए जेल
वजीरगंज। सार्वजनिक शांति भंग करने और विवाद उत्पन्न करने के मामले में वजीरगंज पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार वीर सिंह, अमनेन्द्र उर्फ पिंकू और रविन्द्र, तीनों पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम मकरन्दपुर थाना वजीरगंज क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

