बदायूं
*पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली महोदय द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित तृतीय अन्तरजनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 के अन्तर्गत कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिताओं के समापन समारोह का आयोजन किया गया तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को चल बेजंती ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।*
केशव गुप्ता
आज दिनांक 05-06-2026 को मुख्य अतिथि महोदय श्री अजय कुमार साहनी पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा तृतीय अन्तर जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष), कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेंसिंग, खो-खो प्रतियोगिता वर्ष–2026 का सकुशल समापन किया गया । उक्त प्रतियोगिता दिनांकः03-06-2026 से 05-06-2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के परेड ग्राउण्ड सकुशल सम्पन्न की गयी, जिसमें बरेली जोन के 08 जनपदो के लगभग 150 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं जनपद बिजनौर द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया गया । प्रतियोगिता के खो-खो पुरूष वर्ग का फाइनल मुकाबला जनपद बदायूँ व पीलीभीत के मध्य खेला गया, जिसमें जनपद बदायूँ ने 27 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व जनपद पीलीभीत ने 18 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । खो-खो महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला जनपद बदायूँ व जनपद मुरादाबाद के मध्य खेला गया, जिसमें जनपद बदायूँ ने 13 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व जनपद मुरादाबाद ने 05 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग का फाइनल मुकावला जनपद बदायूँ व जनपद मुरादाबाद के मध्य़ खेला गया, जिसमें जनपद बदायूँ नें 33 अंको के साथ प्रथम स्थान व जनपद मुरादाबाद नें 31 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कबड्डी प्रतियोगिता पुरूष वर्ग का फाइनल मैच जनपद बदायूँ व जनपद पीलीभीत के मध्य खेला गया, जिसमें जनपद पीलीभीत ने जनपद बदायूँ को 30-22 अंको से पराजित कर चल बैजन्ती ट्राफी अपने नाम की । इस दौरान महोदया द्वारा विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में श्री अमित रिछारिया जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्री दीपेश कुमार बेसिक शिक्षा पीटीआई, श्री रामदास यादव एन0आई0एस, श्री रामअवतार बेसिक शिक्षा पीटीआई, श्री सत्यवीर सिंह यादव बेसिक शिक्षा विभाग एवं ज्योति सक्सेना जिला व्यायाम शिक्षिका बदायूँ द्वारा प्रतियोगिता निर्विवादित रूप से सकुशल सम्पन्न करायी गयी । प्रतियोगिता के समापन पर सुश्री अंकिता शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 हृदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री अभिषेक कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री रजनीश कुमार उपाध्याय पुलिस उपाधीक्षक नगर/लाइन, एवं अन्य जनपदों से आये हुये सभी टीम मैनेजर मौजूद रहे । प्रतियोगिता का संचालन श्री इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ के द्वारा किया गया । प्रतियोगिता का एनाउन्सर श्री रविन्द्र मोहन सक्सेना एवं श्री कमलेश मिश्रा प्रभाऱी निरीक्षक बिसौली द्वारा किया गया ।
*पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रतियोगिता के समापन्न पर निम्न जनपदों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चल बैजंती ट्राफी प्रदान की गयी-*
1- खो-खो प्रतियोगिता(महिला/पुरूष वर्ग) जनपद बदायूँ ।
2- कबड्डी प्रतियोगिता (महिला वर्ग) जनपद बदायूँ ।
3- कबड्डी प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) जनपद पीलीभीत।











badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

