बदायूं
*मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मरीजों के बीच पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता*
*मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, मरीजों और परिजनों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता*
बदायूँ :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जिला पुरुष चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही चिकित्सालय में मौजूद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है और समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों के माध्यम से जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जानना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा उनकी आवश्यकताओं को समझना भी सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित किए गए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी,मंडल महामंत्री श्री रचित साहू जी, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ता, चिकित्सकगण, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com